राजस्थान

ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस डी शर्मा ने कहा- ब्राह्मणों के हितार्थ कई कार्यक्रम प्रारंभ होंगे, फेडरेशन का स्थाई मुख्यालय बनेगा


जयपुर, 15 अक्टूबर lऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देवस्थान बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष रहे पंडित एस डी शर्मा ने कहा है कि देश के ब्राह्मण समाज प्रतिनिधियों के हितार्थ फेडरेशन की ओर से कई कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे जिनमें फेडरेशन का स्थाई मुख्यालय स्थापित करने सहित समाजजनों को ब्राह्मण धर्म एवं कर्म के अनुरूप आचरण के लिए प्रेरित करना, देश के ब्राह्मण प्रतिनिधियों में आपसी संपर्क व संवाद स्थापित करने नेटवर्किंग करना, देश के पुरातन ज्ञान और धरोहर से जुड़ाव स्थापित करना, समाज में सामूहिक कार्यक्रमो को बढ़ावा देकर आपसी समन्वय स्थापित करना, देश के देवस्थान व धर्मक्षेत्रों की सुरक्षा व विकास सुनिश्चित करना, समाज के युवा व किशोर वर्ग को धार्मिक संस्कारों की जानकारी देना तथा उन्हें शैक्षिक व कैरियर मार्गदर्शन देकर भविष्य के लिए तैयार करना आदि प्रमुख है l
ब्राह्मण फेडरेशन के भावी कार्यक्रम एवं योजनाओं को लेकर संगठन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ संवाद में पंडित शर्मा ने कहा कि फेडरेशन देश के सभी राज्यों में राज्य संगठनों के माध्यम से सक्रियता से कार्य कर रहा है और प्रभावी संवाद व संपर्क व्यवस्था कायम करने के लिए इसका स्थाई मुख्यालय बनाया जाना आवश्यक है अतः संगठन की ओर से इस संबंध में वरिष्ठ प्रतिनिधियों व कार्यकारीणी से चर्चा कर शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी l
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि अपने धर्म और कर्म के प्रति जागरूक बने और समाज की युवा पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों का ज्ञान देने के लिए भी संगठन की ओर से एक प्रभावी अभियान चलाया जाएगा l
उन्होंने कहा कि हमारा पुरातन ज्ञान, ज्योतिष, आयुर्वेद, संस्कृत व संस्कृति, धर्म व आद्यात्म, कर्मकांड आदि के प्रति समाज के युवा जुड़े और इस क्षेत्र में प्रभावित पहल करें इस बाबत संगठन की ओर से कार्य योजना बनाई जाएगी l
उन्होंने कहा कि देश के देवस्थान व धर्म क्षेत्र सुरक्षित रहे तथा इन क्षेत्रों का बेहतर ढंग से विकास हो इस बाबत संगठन के प्रतिनिधि देश भर से सूचना संकलन कर सरकार को पहुंचेंगे ताकि इन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर विकास को बल दिया जा सके l
पंडित शर्मा ने कहा कि देश के कई राज्यों में विप्र कल्याण बोर्ड का गठन हो गया है और कई राज्यों में शेष है इस बाबत संगठन के प्रतिनिधि पहल करेंगे और केंद्र स्तर पर भी ब्राह्मण समाज के कल्याण और हितार्थ विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का सूत्रपात करने सरकार से आग्रह किया जाएगा l
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न ब्राह्मण समाजों के परिसर बने हुए हैं और देशभर में स्थित विभिन्न परिसरों से संबंधित सूचनाओं का संकलन कर क्षेत्र विशेष में सक्रिय समाज जनों की विस्तृत विवरण के प्रकाशन का प्रस्ताव है जिसके माध्यम से समाज जन किसी भी क्षेत्र में पहुंचने पर सहयोग प्राप्त कर सके l उन्होंने कहा कि हिंदू व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों के विशिष्ट आयोजन एवं फेडरेशन गतिविधियों सहित आवश्यक ब्राह्मण धर्म कर्म व संस्कार की सूचना देने फेडरेशन की ओर से ब्राह्मण पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जाएगा और डिजिटल संस्करण के माध्यम से इसकी व्यापक पहुंच स्थापित की जाएगी l
उन्होंने कहा कि संगठन के नियमित क्रियाकलापों को सुनिश्चित करने के लिए संगठन कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की समयबद्ध बैठकों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा l उन्होंने बताया कि संगठन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से फेडरेशन की योजनाओं व कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्धारण किया जाएगा l उन्होंने कहा कि योजनाओं व कार्यक्रमों को लेकर राज्य संगठन प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे तथा फेडरेशन के अभियान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button