उज्जैन समाचार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों एवं कोचिंग सदस्यों ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती दर्शन


उज्जैन | 15 अक्टूबर 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ीगण एवं कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने आज प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। टीम के प्रमुख सदस्यों में कप्तान सुश्री हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान सुश्री स्मृति मंधाना, सुश्री प्रतिका रावल, सुश्री हरलीन देयोल, सुश्री दीप्ति शर्मा, सुश्री रेणुका सिंह ठाकुर, सुश्री अरुंधति रेड्डी, सुश्री राधा यादव, सुश्री श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़ी एवं कोचिंग सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस. एन. सोनी द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button