उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा: उज्जैन समेत तीन धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू होगी

उज्जैन। उज्जैन समेत दो-तीन धार्मिक शहरों में शराबबंदी आगामी दो-तीन दिन में लागू कर दी जाएगी। इसका फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में शहीद हेमू कालानी दिवस पर आयोजित सिंधी कॉलोनी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में शराबबंदी लागू कर दी जाएगी। बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं उन्हें धार्मिक माहौल देने के लिए फैसला किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के सुनील नवलानी, दीपक बेलानी, रूप पमनानी, पार्षद कैलाश प्रजापत, दुर्गा शक्ति चौधरी,दिव्या बलवानी आदि मौजूद थे ।



