उज्जैन संभाग
अभिनेता श्री अर्जुन रामपाल और र गायिका इशिता ने किए महाकाल दर्शन


उज्जैन । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अर्जुन रामपाल ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस एन सोनी द्वारा श्री अर्जुन रामपाल का स्वागत एवं सत्कार किया गया। वहीं प्रसिद्ध गायिका सुश्री इशिता विश्वकर्मा ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस एन सोनी द्वारा सुश्री इशिता विश्वकर्मा का स्वागत एवं सत्कार किया गया।



