उज्जैन संभाग

स्वच्छ शनिवार अभियान अंतर्गत निगम अधिकारियों द्वारा रामघाट पर श्रमदान

 

उज्जैन। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 जल  गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शनिवार को रामघाट पर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें घाट की सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं यात्रियों से भी निवेदन किया गया की नदी में पूजन सामग्री विसर्जित ना करें निगम द्वारा घाट पर निर्माल्य कुंड बनाए गए हैं उन्हें में पूजन सामग्री डालें इस दौरान अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त श्री प्रवीण मुकाती, श्री घनश्याम मचार, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री पवन कुमार, झोनल अधिकारी श्री मनोज राजवानी, श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास एवं क्षिप्रा कवच टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button