स्कूल के बाबू ने 10,000 की रिश्वत ली, लोकायुक्त में पकड़ा
उज्जैन। स्कूल के बाबू ने 10,000 की रिश्वत ली, लोकायुक्त में पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट के सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र व पी.पी. ओ जारी करवाने के एवज में अनावेदक अनिल वर्मा सहायक ग्रेड -2 (बाबू) को 10,000/- रूपए लेते ट्रेप किया गया । आरोपी ने रिश्वत राशि अपने हाथ में लेकर अपनी टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे रख लिए थे, जो उक्त रिश्वत राशि टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है । ट्रैप दल -डीएसपी श्री दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्र.आर. हितेश ललावत, आर. उमेश जाटव, आर. श्याम शर्मा, आर. नीरज राठौर, आर. संदीप कदम शामिल रहे। लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने हेतु रिश्वत की मांग करता है, तो लोकायुक्त उज्जैन को मोबाईल नंबर 9425103975 पर अथवा शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर सम्पर्क कर सकता है ।



