उज्जैन समाचारकारोबारकिसान मंडीमध्य प्रदेश
Breaking news: वीडी मार्केट के 50 दुकानदारों को कोर्ट से मिला स्टे
उज्जैन। गोवर्धन सागर मामले में नगर निगम द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर 50दुकानदार कोर्ट गए थे उन्हें हाई कोर्ट से स्टे मिल गया है। दुकानदार अलग-अलग ग्रुपों में हाई कोर्ट में गए थे लंच के पहले 30 दुकानदारों के तीन ग्रुप को स्टे मिला था। लंच के बाद बाकी दुकानदारों को भी स्टे मिल गया है एक दुकानदार मनीष कोठारी को पहले ही स्टे मिल चुका है। सभी दुकानों को तोड़ने का आदेश एनजीटी ने नगर निगम को दिया था नगर निगम ने व्यापारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे।



