उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर शिवसेना यूबीटी मैदान में

शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे की संभागीय बैठक व जिला कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न

-शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे की संभागीय बैठक व जिला कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न।

-क्षिप्रा नदी के शुद्धकरण हेतु जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, क्षिप्रा में गंदगी मिलने पर जताया आक्रोश

उज्जैन। शिवसेना जिला उज्जैन द्वारा आयोजित संभागीय पदाधिकारी बैठक व जिला कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय श्री महर्षि गौतम गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला, उर्दूपुरा उज्जैन में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सुनील शर्मा, (शिवसेना राज्य प्रमुख मध्यप्रदेश), नाहरसिंह गौड़, (आई टी सेल राज्य प्रमुख व कार्यकारी अध्यक्ष मध्यप्रदेश), प्रभात पुरानिया (युवासेना राज्य प्रमुख मध्यप्रदेश) व विशेष अतिथि अनिल जोशी (मालवा प्रान्त प्रभारी), रघुदास बैरागी (शिवसेना राज्य उप प्रमुख मध्यप्रदेश), श्यामादेवी नायक (महिलासेना उपराज्यप्रमुख मध्यप्रदेश), विनोद नायक (युवासेना संभाग प्रमुख उज्जैन) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला प्रमुख पं. चरित्र शर्मा ने की। तत्पश्चात प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने बताया कि शिवसेना मोक्ष दायिनी माँ क्षिप्रा में मिलने वाली गंदगी के विरोध में जिला कलेक्टर उज्जैन को ज्ञापन सौपेगी व घाट पर जाकर श्रमदान कर क्षिप्रा को स्वच्छ करने व शुद्धिकरण अभियान कि शुरुआत करेंगी। तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मलेन को सभी अतिथिगण द्वारा सम्बोधित किया गया। युवासेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरानिया द्वारा सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हर घर सेना, घर घर सेना” के नारे को बुलंद कर प्रत्येक घर गांव शहर में संगठन को स्थापित करना है। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में संगठन का विस्तार तीव्रता से कर विभिन्न जन समस्याओ को लेकर चरण बद्ध आंदोलन किये जायेंगे। बाद जिला कार्यकारिणी का गठन कर नियुक्ति पत्र सौपे गए। तत्पश्चात् जिला कलेक्टर को क्षिप्रा शुद्धिकरण हेतु विस्तृत ज्ञापन सौपा गया। क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए शिवसेना निरंतर कार्यरत रहेगी। उक्त आयोजन में उज्जैन शिवसेना व महिला आघाडी सेना सहित सेकड़ो शिवसैनिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button