राजस्थान

भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 मनाने हेतु तैयारियां जोरों पर

बांसवाड़ा, 8 मार्च l  भारतीय नव वर्ष समारोह समिति पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से इस जनजाति बहुल क्षेत्र मैं स्वत्व का बोध कराने तथा अपनी काल गणना पर गर्व करने के उद्देश्य से वर्ष प्रतिपदा को नव वर्ष मनाती आ रही है। पिछले कुछ वर्षों में हुई हिंदू जागृति के बाद से हजारों की संख्या में जनता इसमें सम्मिलित हो रही है इस वर्ष हिंदू सम्मेलनों की आशातीत सफलता से उत्साहित होकर इसे और अधिक भव्य दिव्य और विशाल स्तर पर मनाने की तैयारी के लिए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री रामस्वरूप महाराज की अध्यक्षता,0बड़ा राम द्वारा के महंत राम प्रकाश जी महाराज,0 समिति के अध्यक्ष कांतिलाल पटेल एवं पूर्व सांसद धन सिंह रावत की उपस्थिति में नगर की विभिन्न संस्थाओं के लगभग 500 कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग प्रचारक विकास राज ने विस्तार से आयोजन किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा अपने नववर्ष को उत्साह से मनाने की अपील की।

समिति के संस्थापक संयोजक डॉक्टर युधिष्ठिर त्रिवेदी ने पांच दिवसीय के कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी l उन्होंने ने भारतीय नववर्ष आयोजन समिति, बांसवाड़ा द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के भव्य शुभारंभ को लेकर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सपरिवार इष्ट मित्रो सहित अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया l उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 से 19 मार्च प्रभात फेरी बस्ती अनुसार, 15 मार्च 2026 रविवार सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य जांच शिविर, 18 मार्च 2026 बुधवार सायं 5 बजे विशाल वाहन रैली ठिकरिया मैदान से कस्टम चौराहा,लिंक रोड,प्रताप सर्कल,मोहन कालोनी,पोस्ट ऑफिस, mg हॉस्पिटल,गांधी मूर्ति कुशलबाग तक, 18 मार्च 2026 सायं 7 बजे सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम हरिदेव जोशी रंगमंच, 19 मार्च 2026 गुरुवार प्रातः 6 बजे विशाल प्रभात फेरी रघुनाथजी मंदिर पिपली चोक, 19 मार्च 2026 सायं 5 बजे वरुण पूजन दीपदान भव्य आतिशबाजी गणगौर घाट नाथेलाव तालाब, 19 मार्च 2026 गुरुवार विशाल गरबारास कुशलबाग होगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button