राजस्थान

ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

जयपुर, 3 अप्रैल l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावी प्रतिनिधित्व देते हुए संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई है l फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित यशपाल तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एसडी शर्मा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें मोहन प्रकाश शर्मा राजस्थान, राधेश्याम जेमीनी राजस्थान, पंकज मिश्रा उत्तर प्रदेश एवं शैलेश भाई जोशी गुजरात को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है l कार्यकारिणी में राम दर्शन शर्मा उत्तर प्रदेश, सुब्रमण्यम मोसाद केरलम, जितेंद्र भारद्वाज पंजाब, सी रघुरमैया आंध्र प्रदेश, जीवन कुमार शर्मा चंडीगढ़ एवं सुरेश कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है l
पंडित तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी में सी के क्षत्रिय उत्तर प्रदेश को सचिव प्रशासन, डी रवि कुमार आंध्र प्रदेश को सचिव समन्वय, अश्वनी तिवारी राजस्थान को सचिव संगठन तथा निरंजन द्विवेदी राजस्थान को सचिव मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है l उन्होंने बताया कि संगठन में उमाधर पाठक उत्तर प्रदेश को आंतरिक अंकेक्षण प्रभारी बनाया गया l संगठन में राजन एन उन्नी केरलम, धर्मवीर नारद चंडीगढ़, सुरेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश, रमेश ओझा राजस्थान व प्रभात मिश्रा उड़ीसा को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है l इसी तरह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुरेश द्विवेदी मध्य प्रदेश, अश्विनी शर्मा हरियाणा, रोशन लाल शर्मा राजस्थान, रेखा चतुर्वेदी महाराष्ट्र, अरुणा गोड राजस्थान, चंद्रकांताबेन त्रिवेदी गुजरात तथा प्रदीप शर्मा चंडीगढ़ को सदस्य बनाया गया है l
संगठन में मालिनी एन कर्नाटक को राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, सूर्यकांतम तेलंगाना व रीना जेटली पंजाब को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कविता मिश्रा राजस्थान, रागिनीबेन एस रावल गुजरात तथा श्रद्धा सारंगी उड़ीसा को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है l
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश के नवीन कुमार को दी गई है तथा प्रवीण गौतम उत्तराखंड, कृष्ण मोहन झा बिहार को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा राजस्थान, अनिल शर्मा चंडीगढ़ तथा यशपाल सिंह सूदन जम्मू एवं कश्मीर को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है l
राष्ट्रीय महामंत्री पंडित यशपाल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर विस्तार किया जाएगा तथा संगठन से जुड़े सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button