उज्जैन समाचार
प्रवेश उत्सव : माधव नगर स्कूल में मना सीएम के भाषण का प्रसारण


उज्जैन। उज्जैन में शासकीय उत्कृष्ट उ म विद्यालय माधव नगर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमूट जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर , संजय अग्रवाल भी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाषण का भी प्रसारण हुआ।



