उज्जैन समाचार

सर्व सम्मति से इकबाल सिंह गांधी को 3 वर्षों के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दूध तलाई उज्जैन का पुनः अध्यक्ष घोषित  

उज्जैन। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दूध तलाई (रजि.) की साधारण सभा संपन्न हुई |   सभा में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने एक साथ खड़े होकर “बोले सो निहाल सत श्री अकाल ” का उद्घोष किया ” और प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया | संगत ने इकबाल सिंह जी गांधी को 3 वर्षों के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दूध तलाई उज्जैन का पुनः अध्यक्ष घोषित |  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दूध तलाई (रजि.) की साधारण सभा संपन्न हुई | सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एस एस नारंग ने बताया कि श्री गुरु सिंघ सभा के वर्तमान अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने सभी संगत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सदन को बताया कि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है l साधारण सभा का संचालन महासचिव जसविंदर सिंह ठकराल ने अध्यक्ष महोदय कीअनुमति से प्रारंभ किया किया l उन्होंने साधारण सभा में पिछले एक वर्ष में गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा के वर्तमान अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी द्वारा किये गए कार्यों का विवरण सभा के सामने प्रस्तुत किया गया | विवरण प्रस्तुत करते समय प्रत्येक कार्य पर संगत ने *बोले सो निहाल सत श्री अकाल * के जयकारा का उद्घोष किया l जसविंदर सिंह ठकराल ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के परिसर में यात्रियों के लिए सुन्दर कमरों का निर्माण , संगत एवं श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट का निर्माण कार्य , साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर , गरीब बच्चों के स्कूल एवं कॉलेज की फीस भरने का कार्य, गरीबों हेतु प्रत्येक शुक्रवार को दूध तलाई गुरुद्वारा साहिब में लंगर जैसे कार्यों का मुख्य रूप से उल्लेख किया गया | सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने इकबाल सिंह गांधी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा की | सभा में उपस्थित समाज के वरिष्ठ खुशहाल सिंह जी वाधवा , श्री जगदीश जी हुरिया , डॉ बलबीर सिंह जी मक्कड़, चरणजीत सिंह जी कालरा,हरजिंदर सिंह , विजयवीर सिंह जी भाटिया, श्रीमती सिमरन कौर अरोरा ने अपने विचार सभा के सामने प्रस्तुत किये l  गुरुनानक शिक्षण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मस्तान सिंह जी छाबड़ा ने संगत के अनुरोध पर गुरु सिंघ सभा की नियमावली के अनुसार गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष के रूप में इकबाल सिंह गांधी के कार्यकाल को तीन वर्ष तक के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव सभा के सामने रखा जिसे सभा में उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया | गुरुद्वारा का पूरा हाल संगत के ” बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के उत्कर्ष के साथ इकबाल सिंह जी गांधी को साधारण सभा के निर्णय अनुसार संगत में आगामी 3 वर्षों के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दूध तलाई उज्जैन का पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया |   एडवोकेट मस्तान सिंह छाबड़ा ने कहा कि सिख पंथ में संगत सर्वोच्च है इकबाल सिंह जी को संगत ने गुरु साहिब की हजूरी में सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया है l कुछ व्यक्तियों के फैसले से बड़ा पूरी संगत का फैसला होता है।   इस अवसर पर सुरजीत सिंह जी डंग, सतबीर सिंह जी कालरा, जसवंत सिंह जी मक्कड़ . सतनाम सिंह जी गांधी, एस एस नारंग,बलविंदर सिंह जी कपूर,गगनदीप सिंह सलूजा , मिंटू सलूजा, हरभजन सिंह जी डंग, बीबी मनिन्दर कौर,इन्दरजीत सिंह जी मुटरेजा , दलजीत सिंह अरोरा, कंवलदीप सिंह जी ठकराल जोगिंदर सिंह होड़ा , उजिंदर सिंह छाबड़ा आदि समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  पंजाबी समाज के अध्यक्ष अजय जुल्का ,भूषण खुल्लर,राकेश ढाड, एस एस नारंग ने इकबाल सिंह गांधी जी का पुष्पहारों से स्वागत किया एवं उनका पुनःअध्यक्ष बनने में बधाई दी l संचालन महासचिव जसविंदर सिंह टकराल एवं आभार अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने किया l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button