उज्जैन समाचार

भीषण गर्मी के कारण इंदौर में स्कूलों और आंगनबाड़ियों का समय बदला

इंदौर। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। इन्दौर जिला अन्तर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा-8 तक संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के अध्यापन का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाता है। परीक्षाएँ निर्धारित समय अनुसार संचालित होगी।
उक्त के क्रम में इन्दौर जिलें के संचालित होने वाली समस्त ऑगनवाड़ी मे बच्चों हेतु प्रातः 08:30 से 11:30 बजे तक संचालित होगी। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button