क्राइम

रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, जमीन का सीमांकन कराने के नाम पर 20 हजार मांगे

रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, जमीन का सीमांकन कराने के नाम पर 20 हजार मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आवेदक जितेंद्र पाटीदार पिता ईश्वर लाल निवासी ग्राम Adwaniya तहसील सैलाना द्वारा दिनाँक 10/04/26 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार यादव को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि उसके पिता ईश्वर लाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में कुल लगभग 5 हेक्टर कृषि भूमि है, उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति/सीमा जानने के लिए उसके पिता ईश्वर लाल ने 22/01/26 को सीमांकन हेतु लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, इसके बाद सीमांकन नहीं होने पर वह 09/3/26 को तहसील कार्यालय गया व हल्का पटवारी से पूछताछ की तो उन्होंने उस से कहा कि फीस जमा करा दोगे तो नपती हो जाएगी बाद में 09/04/26 को पटवारी कैलाश Vadkhya आवेदक के घर आया व सीमांकन हेतु 30 हजार रुपये की मांग की आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत की तस्दीक की गई तो पटवारी कैलाश vadkhya के द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर आज 16/04/26 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी पटवारी को आवेदक से 20,000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए तहसील सैलाना मे नायब नाजिर कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया ‌ आवेदक के 10/04 /26 को किए निवेदन पर आरोपी पटवारी द्वारा 7 हजार रुपये कम कर दिए थे तथा 3 हजार रुपये 10/04/26 को ले लिए थे
लोकायुक्त दल-
निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्र आर हितेश ललावत, आर विशाल रेशमिया, उमेश, व श्याम शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button