क्राइम

किसानों का भेस रखकर खेत में पहुंची पुलिस, 8 जुआरियों को दबोचा

-कुल 51 हजार 550 रुपये नगदी व जुआँ सामग्री की जप्त।
उज्जैन। उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब , जुआँ ,सट्टा एवं अवैध गतिविधियों में आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 8 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 29.03.2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झिरनिया में कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर जुआं खेल रहे है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए किसान के वेष में गमछा, टोपी लगाकर सादे कपड़ों में तत्काल टीम को लेकर रवाना हुए और पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपी अहमद उर्फ पप्पू के खेत में बनी झोपड़ी ग्राम झिरनिया पर दबिश देकर 8 आरोपीगण के कब्जे कुल नगदी 51 हजार 550 रुपये एवं जुआँ सामग्री 52 ताश पत्ते जप्त किये जाकर थाना बिरलाग्राम पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 13 जुआँ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण-
1.दशरथ पिता मोहननाथ निवासी बेड़ावन्या थाना खाचरोद
2.$िफरोज़ पिता अल्लानूर निवासी बागला, थाना उन्हेल
3.नगजी पिता भेरूलाल जी निवासी झिरन्या
4.भुरू पिता याकूब खान निवासी झिरनया ,
5.समंदर सिंह पिता मनोहर सिंह निवासी पलसोड़ा, थाना उन्हेल
6.अहमद उर्फ पप्पू पिता सुल्तान खान निवासी पिपलिया मोलु, थाना उन्हेल
7.बने सिंह पिता कालूसिंह निवासी झिरनिया,
8.लक्ष्मण सिंह पिता हिंदू गुजर निवासी जलवाल थाना खाचरोद

सराहनीय भुमिका – उनि जितेन्द्र पाटीदार थाना प्रभारी थाना बिरलाग्राम , सउनि भुरिया मोहरे , प्रधान आरक्षक गोपाल चावला,आर.1271 संदीप यादव, आर.1531 नटवरसिंह , आरक्षक संदीप राठौर, आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक सौदागर,आरक्षक दिनेश, आरक्षक हेमराज, आरक्षक अंकित पांचाल, एवं नसुस सदस्य ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button