आपदा मित्र बने नाविक और फायरफाइटर


उज्जैन। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत उज्जैन जिले में संचालित युवा आपदा मित्र विभिन्न आपदाओं से निपटने हेतु तैयार किए जा रहे हैं। आपदा मित्र योजना का द्वितीय सत्र दिनांक 23 /3 /26 से 29/ 3 /26 तक होमगार्ड लाइन उज्जैन में संचालित किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण सत्र में 165 युवा आपदा मित्रों को जिला सेनानी होमगार्ड संतोष कुमार जाट के निर्देशन में विभिन्न आपदाओं से निपटने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आपदा मित्रों को बाढ़, भूकंप, आगजनी एवं मेडिकल इमरजेंसी सहित विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के गुर होमगार्ड लाइन उज्जैन में सिखाए जा रहे हैं। इस सत्र के पांचवें एवं छठवें दिवस में युवा आपदा मित्रों को रामघाट पर वोट हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया , इस दौरान आपदा मित्रों को बाढ़ में किस प्रकार चप्पू की मदद से वोट को चलाना है इसका प्रशिक्षण एसडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम एवं प्लाटून कमांडर्स द्वारा दिया गया । आगजनी से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां रखनी है एवं आग लगने की स्थिति में किस प्रकार फायर एग्जीग्यूसर का उपयोग कर आग को नियंत्रित करना है इस बारे में मॉकड्रिल के माध्यम से युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। जिला सेनानी होमगार्ड उज्जैन संतोष जाट ने बताया जिले में कुल 800 युवा आपदा मित्र तैयार किया जा रहे हैं ,यह आपदा मित्र प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न पर्व एवं त्योहारों पर महत्वपूर्ण ड्युटियों का संपादन करेंगे । युवा आपदामित्र आगामी सिंहस्थ 28 में घाट सुरक्षा सहित क्राउड मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण ड्युटियों का संपादन कर सिंहस्थ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । युवा आपदा मित्रों को होमगार्ड एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर्स , एसडीआरएफ जवान सहित विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है ।



