उज्जैन समाचार

10,000से अधिक श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर समिति निःशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण कर चुकी

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पंचक्रोशी यात्रा में श्रद्धालुओं हेतु निःशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था निरंतर जारी

उज्जैन, दिनांक 14अप्रैल 2026। उज्जैन की अति प्राचीन एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पंचक्रोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी प्रमुख पड़ावों पर भोजन की निःशुल्क व्यवस्था निरंतर जारी है!
पंचक्रोशी यात्रा के प्रमुख पड़ाव श्री कायावहरणेश्वर महादेव मंदिर, करोहन के बाद तीसरे पड़ाव बिलेश्वर महादेव अम्बुजा डेम पर श्रद्धालुओं के लिए कल निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरण किया गया है।जिसका श्रद्धालुओं द्वारा बढ़ी संख्या में लाभ लिया गया!
इसी क्रम में आज चौथे पड़ाव दुधेश्वर महादेव मंदिर पर नि:शुल्क भोजन प्रसादी का वितरण मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा संचालित इस निःशुल्क भोजन सुविधा का लाभ अब तक 10,000से अधिक श्रद्धालु उठा चुके हैं। मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक ने बताया कि आगे आने वाले सभी प्रमुख पड़ावों पर महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा दी जाने वाली यह निः शुल्क भोजन प्रसादी व्यवस्था जारी रहेगी!
संपूर्ण व्यवस्था की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं उपप्रशासक श्रीमती सिम्मी यादव ने बताया कि समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भोजन प्रसादी शुद्ध, स्वच्छ एवं व्यवस्थित रूप से वितरित की जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे साफ-सफाई, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था भी स्थल पर उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button