क्राइम

उज्जैन पुलिस के तीन पुलिस कर्मियों के परिजनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की

-पुलिस अधीक्षक उज्जैन के दृढ़ संकल्प और संवेदनशीलता से त्वरित सहायता संभव

उज्जैन। पुलिस के तीन कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी – स्व. उप निरीक्षक  अशोक शर्मा, स्व. उप निरीक्षक  मदनलाल निमामा, एवं स्व. महिला आरक्षक आरती पाल – के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना एवं उज्जैन पुलिस विभाग की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने परिजनों को सहायता राशि के चेक भेंट किए और दिवंगत पुलिस कर्मियों की सेवाओं को नमन किया।

SBI की पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के अंतर्गत लाभ :
• स्व. उप निरीक्षक श्री अशोक शर्मा – ₹ 1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)
• स्व. उप निरीक्षक श्री मदनलाल निमामा – ₹ 1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)
• स्व. महिला आरक्षक सुश्री आरती पाल – ₹ 49,00,000 (उन्चास लाख रुपये)। इस योजना के अंतर्गत राशि उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया मात्र कुछ दिनों में पूर्ण की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दी गई राशि के अतिरिक्त, उज्जैन पुलिस विभाग ने भी दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक उज्जैन के दृढ़ संकल्प और संवेदनशील मार्गदर्शन के तहत यह राशि समयबद्ध रूप से स्वीकृत कर परिजनों तक पहुँचाई गई। इस सहयोग से यह संदेश जाता है कि उज्जैन पुलिस न केवल ड्यूटी के दौरान बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने कार्मिकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उज्जैन पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त आर्थिक सहयोग:
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन एवं दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप पुलिस विभाग की ओर से परिजनों को अतिरिक्त राशि भी समयबद्ध रूप से प्रदान की गई :
• स्व. उप निरीक्षक श्री अशोक शर्मा – ₹ 56,88,418
• स्व. उप निरीक्षक श्री मदनलाल निमामा – ₹ 57,92,585
• स्व. महिला आरक्षक सुश्री आरती पाल – ₹ 17,47,836

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button