क्राइम

कानून व्यवस्था पर उज्जैन एसपी की कड़ी कार्रवाई, चार टीआई पर लगाया अर्थदंड, एक को कारण बताओ नोटिस

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित – सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश, अनुशासनहीनता पर थाना प्रभारियों पर भी कड़ी कार्यवाही

उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा मंगलवार को जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई एवं निम्नानुसार आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। चार टीआई पर 5000-5000 का अर्थदंड़ लगाया गया। एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था – आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने, ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण – समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही स्थायी वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।अनुशासनात्मक कार्यवाही-बैठक के दौरान लापरवाही पाए जाने पर निम्नानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई-थाना प्रभारी पवासा उनि गमर सिंह मंडलोई, थाना प्रभारी नरवर बल्लूसिंह मंडलोई एवं थाना प्रभारी खाराकुआं निरी. लक्ष्मण सिंह देवड़ा को गुंडा लिस्ट को अद्यतन नहीं करने पर प्रत्येक को 5000/- का अर्थदंड दिया गया।-थाना प्रभारी महिदपुर निरी. नरेंद्र सिंह परिहार को बैठक की जानकारी पूर्ण रूप से न होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। उज्जैन पुलिस की अपील – उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button