राजस्थान

समाजसेवी मधुसूदन शर्मा रत्न अवार्ड से सम्मानित

जयपुर, 23 मार्च l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री, अग्रणी समाजसेवी व बाबा एसकेजे ज्वैलर्स के संस्थापक प. मधुसूदन शर्मा को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान राजस्थान सेवा सम्मान रत्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेंट्रल पार्क के सामने “महाराजा बैंक्वेट हॉल” मैं आयोजित सम्मान समारोह में पंडित शर्मा को यह सम्मान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह प्रदान किया गया। बिंदु दारा सिंह दारा सिंह के पुत्र हैं जो रामायण में हनुमान जी की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता थे। सम्मान समारोह में जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत , यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव , ब्रह्मकुमारी माउंट आबू व पूरे राजस्थान की ब्रह्मकुमारी बहनें भी उपस्थित रही। इस सम्मान समारोह के प्रमुख ग्यारसी लाल यादव एवं प्रमुख साधु संत प्रबुद्धजन लोग उपस्थित रहे।
प. मधुसूदन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री हैं और विभिन्न संगठनों मैं अग्रणी पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है साथ ही समाज सेवा में उनकी अग्रणी भूमिका है । शिक्षा के क्षेत्र में अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा दिलवाने, गरीब व असहाय कन्याओं की शादी करवाने, रक्तदान शिविर आदि कार्यों को पूर्ण करवाने में मधुसूदन शर्मा की अग्रणी भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button