Uncategorized

चौड़ीकरण को लेकर फिर मुखर हुई कांग्रेस- अधिकारियों के देर से पहुंचने पर नाराज़ शहर अध्यक्ष रोड़ पर बैठे

उज्जैन। जनहित के मुद्दे को लेकर वार्ड नंबर 1 में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने फिर चौड़ीकरण के मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, सरकार गरीबों के हितों को कुचल रही है। स्थानीय प्रशासन के लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। गरीब आदमी जहां वर्षो से रह रहा है। जीवन भर की गाढ़ी कमाई से अपना आशियाना बनाया है। उनके साथ न्याय होना चाहिए। वार्ड के पीड़ित लोगों एवं वार्ड पार्षद निकिता परमानंद के साथ शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी सड़क पर बैठ गए और प्रशासन की दोगली नीति का जमकर विरोध किया। प्रशासनिक अधिकारियों के देर से आने पर भरी दोपहर में सड़क पर बैठकर स्थानीय लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
भेरूगढ़ स्थित शनि मंदिर से पैदल उन्हेल चौराहे तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के साथ पैदल नारेबाजी करते हुए पहुंचे। ज्ञापन लेने पहुंचे तहसीदार ने समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया। संगठन महा सचिव अजय राठौर ने बताया कि इस अवसर पर वार्ड पार्षद निकिता मालवीय, परमानंद मालवीय, अभीषेक शर्मा, राहुल लोट, हिमांशु शुक्ल, श्याम जटिया, चंदू यादव, असरार मामू,भास्कर लोट, नारायण काका, मिथिलेश परमार, विजय भाटी, सीमा जोशी, रेशम मालवीय, अविनाश,विशाल, सैयद बबलू, सहित कई वार्ड वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button