उज्जैन समाचार
सिंहस्थ 2028 प्रतिदिन निरीक्षण 05-धीमी गति से काम करने पर ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी


उज्जैन। संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिहस्थ 2028 के सुगम यातायात व्यवस्था के लिए के खजूवाली मस्जिद से के डी गेट मार्ग चौडीकरण की करवाई का निरीक्षण किया। धीमी गति से काम करने, और सड़क निर्माण काम मे देरी होने ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जूना सोमवारिया मे सड़क चौडीकरण के काम और भूखी माता मन्दिर के पास बन रहे ब्रिज का भी निरीक्षण किया।



