कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा को राज्यसभा में मनोनीत करने की मांग

जयपुर 20 मार्च। देश के उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों ने कंज्यूमर मैन के नाम से विख्यात राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ. अनन्त शर्मा को उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य एवं अनुभव के आधार पर देश की सर्वोच्च व्यवस्था निर्धारण कर्ता सभा राज्यसभा में मनोनीत करने की मांग की है ताकि सक्षम मंच पर उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी पहुंचने में मदद मिल सके l संगठन प्रतिनिधियो ने माननीय राष्ट्रपति महोदया द्वारा की जाने वाले मनोनयन प्रक्रिया में डॉ अनंत शर्मा को जोड़ने का आग्रह करने पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है l संगठन प्रतिनिधियों ने बताया कि देश में उपभोक्ता संरक्षण कानून लागू होने 1986 से पूर्व से ही विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्प से जुड़े तथा उपभोक्ता संरक्षण कानून बनने के बाद लगातार इस अभियान से जुड़े डॉ शर्मा ने राजस्थान में उपभोक्ता हित संरक्षण की शुरुआत करने सभी स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों को एकजुट किया और उसके बाद देश भर के संगठनों को जोड़कर एक संगठित उपभोक्ता शक्ति तैयार की है जिससे उपभोक्ता हित संरक्षण की बात तथा कार्य प्रभावी ढंग आगे बढ़ रहे हैं ऐसे उपभोक्ता हित संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधि को राज्यसभा में मनोनीत करने से देश के उपभोक्ताओं के हित संरक्षण का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा l
ध्यान रहे डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी उपभोक्ता जागरूकता महाभियान देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसके तहत देश के सभी 28 प्रदेशों व विभिन्न केन्द्रशासित क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का आयोजन हुआ और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा 24 दिसंबर को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा नई दिल्ली के भारत मण्डपम से शुरू की गई थी और इसका समापन 20 हजार किलोमीटर की सडक़ यात्रा के उपरांत 16 मार्च को नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
देश के इतिहास में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में यह पहला मौका है जबकि इस तरह का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। अभियान विभिन्न राज्य सरकारों एवं भारतीय मानक ब्यूरो जैसे नियामक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में देश के उपभोक्ता संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से संचालित किया गया। इसके तहत 135 शहरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें रैलियां, रोड शो, कार्यशालाएं, जागरूकता बैठकें और विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद के कार्यक्रम शामिल थे।
यात्रा के तहत जिन शहरों में बड़े कार्यक्रम हुए, उनमें दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बैंगलूर, भुवनेश्वर, लखनऊ, गोवा, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, हरिद्वार, श्रीनगर, जालंधर, कुरुक्षेत्र, कोच्ची, हैदराबाद, तिरुपति, गुवाहाटी, शिलांग, शिमला, ईटानगर आदि शामिल हैं। यात्रा के दौरान चेन्नई में मानव श्रंखला से सीसीआई का लोगो बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया। विभिन्न कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम हुए। बाजार सर्वे भी किए गए और उपभोक्ता संरक्षण साहित्य का वितरण किया गया।
यात्रा की खास बात यह थी कि यूं तो देश भर में इसमें हजारों लोग शामिल हुए, लेकिन इसमें स्थाई रूप से शामिल सभी सदस्य राजस्थान से थे और यात्रा का नेतृत्व जयपुर की संस्था केन्स के अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा ने किया। यात्रा के सफल आयोजन के बाद डॉ. अनन्त शर्मा के जयपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्य के स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की ओर से इस सफलता के लिए डॉ. अनन्त शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा के तहत रामेश्वर के धनुषकोड़ी सहित देश की विभिन्न सीमाओं पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए और श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा व उपभोक्ता जागरूकता का ध्वज फहराया I
संगठन प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि संसद में उपभोक्ता हित संरक्षण की आवाज बुलंद करने डॉ अनंत शर्मा को प्रतिनिधित्व देने पर विचार किया जाए ताकि देश में उपभोक्ता हित संरक्षण का अभियान और अधिक बेहतर ढंग से आगे बढ़ सके l



