गुजरात
क्रिकेट मैच का रोमांच देखने श्रीकुंज स्काई सोसाइटी में स्क्रीन बनाई

अहमदाबाद, 8 मार्च l अहमदाबाद के साइंस सिटी में स्थित श्रीकुंज स्काई परिसर प्रबंधन समिति ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच में होने जा रहे T20 के फाइनल मैच को देखने के लिए परिसर में ही बड़ी स्क्रीन बनाई गई और प्रोजेक्टर से माध्यम से सोसायटी के लोगों ने सामूहिक में देखने की व्यवस्था की है l
श्रीकुंज स्काय सोसायटी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीपसिंह परमार, सचिव तुलसीदास सांवलानी, कोषाध्यक्ष नरेशभाई पडिया सहित परिसर के प्रबंधन से जुड़े सौरभ कंसारा, विपुल दोषी, रामप्रताप निषाद, जैमिन गांधी, धर्मेंद्र ब्रह्मभट्ट, भाविन शुक्ला, जितेंद्र झा, ध्रुव चोकसी, पार्थ ठक्कर, रवि ठक्कर, चंद्रेश सोमपुरा, वैभव अरोरा आदि ने परिसर के निवासियों की भावनाओं के अनुरूप मैच का आनंद लेने के लिए सभी के सहयोग से मैच देखने की व्यवस्था की है l



