Uncategorized

भारत सरकार युवा और खेल मंत्रालय द्वारा अनिल फिरोजिया सदस्य मानोनीत


उज्जैन। भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केद्र संगठन के नियम 9 (क) के अनुसारण द्वारा शासी निकाय में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लोक सभा संासद श्री अनिल फिरोजिया को सदस्य के रूप में नामित किया गया। आपकी सदस्यता अवधि 3 वर्ष रहेगी। नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार के एक स्वायत्तीय निकय के रूप में कार्य कर रही है। वर्ष 1987-88 में स्थापन हुई जो वर्तमान में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अधीन कार्य कर रही है। यह 13-35 वर्ष के युवाओं की शक्ति को सही दिशा देता है। इसका मुख्य कार्य युवा मंडलो के सृजन एवं सशक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए युवाओं में राष्ट्र निर्माण और देश भक्ति, अच्छी नागरिकता के मुल्यों का विकास करना, धर्मनिरपेक्ष सोच एवं व्यवहार का विकास करना, युवाओं में कौशल का विकास करना, रचनात्मक और संगठनात्मक प्रथाओं को अपनाने में मदद करना, राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में ग्रामीण युवाओं की भागीदारी, युवाओं में ऐसे कौशल और मूल्य विकसित करना जिससे वे एक आधुनिक धर्मनिरपेक्ष और तकनीकी राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियानों में भाग लेना।
सांसद श्री अनिल फिरोजिया विगत कई वर्षो युवों के लिए कई कार्यक्रम नगर एवं जिले में आयोजित करते आ रहे है खेलों को बढ़वा देने के लिए अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राफी (क्रिकेट प्रतियोगिता) विगत 20 वर्षो से, फुटबाल, हॉकी, जूटों कारटे, जूटकून्टो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन युवों को रोजगार हेतु जॉबफेर का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि करते आ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button