थानेदार बेटी शबाना आजमी ने परिजनों को कुर्सी पर बैठाया, मच गया बवाल, फोटो हो रही वायरल

पुर्णिया । बिहार में पुर्णिया के फणीश्वरनाथ रेणु टाउन आउट पोस्ट यानी टीओपी की थानेदार शबाना आजमी ने अपनी कुर्सी पर परिजनों को बैठाकर फोटो फेसबुक पर डाल दी थी। फोटो डालते ही वायरल हो गई और थानेदार की कुर्सी पर परिजनों को बैठाने को लेकर बवाल मच गया। थानेदार शबाना आजमी फोटो में अपनी कुर्सी के पास ही खड़ी है। मामला पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि एसपी से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। दोषी पाए जाने पर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टीओपी क्या होती टीओपी, या टाउन आउट पोस्ट, पुलिस विभाग द्वारा स्थापित एक छोटी चौकी होती है। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध को नियंत्रित करना और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना है। टीओपी आमतौर पर उन क्षेत्रों में स्थापित किए जाते हैं जहां अपराध की घटनाएं अधिक होती हैं या जहां पुलिस की उपस्थिति की आवश्यकता होती है। टीओपी में आमतौर पर एक या दो पुलिस अधिकारी तैनात होते हैं, जो आसपास के क्षेत्र में गश्त करते हैं और लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। टीओपी में एफआईआर (FIR) दर्ज करने की सुविधा नहीं होती है, लेकिन यह छोटी-मोटी शिकायतों और समस्याओं को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके जरिये छोटे अपराध और विवादों का पुलिस सुलझाती, बैंकों और वित्तिय संस्थानों की निगरानी रखती है। पुलिस वार्ड में लोगों के संपर्क में रहती है और अपराधियों पर निगाह रखती है। एक टीओपी में एक एएसआई, एक हवलदार और 8 -10 सिपाही रहते हैं



