धर्म और समाज

भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा भगवान श्री महाकाल का सभामंडप,धूमधाम से निकली श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार की सवारी

पंचम सवारी 11 अगस्त 2025 को निकलेगी

पंचम सवारी 11 अगस्त 2025 को निकलेगी

उज्जैन 04 अगस्त 2025 । भगवान श्री महाकालेश्‍वर की श्रावण माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में चतुर्थ व अंतिम सोमवार को सायं 04 बजे परम्‍परानुसार श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्‍वर ने चार विभिन्‍न स्‍वरूपों में भक्‍तों को दर्शन दिये। जिसमें पालकी में श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर, गजराज पर श्री मनमहेश, बैलगाडी में गरूड पर शिवतांडव एवं बैलगाडी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्‍वरूप में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।श्री महाकालेश्वर भगवान की चतुर्थ सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर का पूजन मध्यप्रदेश शासन के परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह द्वारा किया गया| पूजन शासकीय पुजारी पं. श्री घनश्याम शर्मा ने सम्पन्न करवाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में विधायक श्री सतीश मालवीय,महापौर श्री मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल आदि ने भी भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर का पूजन-अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। सभी गणमान्यो ने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। सभामंडप में पूजन उपरांत अवंतिकानाथ भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर के स्वरूप में पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्‍तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य द्वार पर पहुंची, सशस्‍त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्र्मोलीश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई।4 जनजातीय कलाकारों के दल श्री महाकालेश्वर भगवान की चतुर्थ सवारी में सहभागिता की | चतुर्थ सवारी में मध्यप्रदेश के वन्य जीव पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, ऐतिहासिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन की झाकियां निकाली गई | पंचम सवारी 11 अगस्त 2025 को निकलेगी। इस दौरान पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद सम्मिलित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button