भगवान से कम नहीं डॉक्टर : जयपुर में डॉक्टर बेटियों की टीम ने छह साल के बच्चे का कटा हाथ जोड़ा, वाकया हो रहा वायरल
प्राइवेट अस्पताल ने भी बच्चे का कटा हाथ बर्फ में सुरक्षित अलवर से रखकर भेजा था जयपुर

-प्राइवेट अस्पताल ने भी बच्चे का कटा हाथ बर्फ में सुरक्षित अलवर से रखकर भेजा था जयपुर
जयपुर। सवाई मान सिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने छह साल के बच्चे के कटे हाथ को रात में आपरेशन के जरिए फिर से जोड़ दिया। यह वाकया अब पूरे राजस्थान में वायरल हो रहा है। डॉक्टरों की टीम की सराहना की जा रही है। क्योंकि उन्होंने दूसरे अस्पताल से आए बच्चे की रात में न सिर्फ आपरेशन के जरिए नई जिंदगी देने में मदद की। बल्कि पूरी रात बिना थके और बिना रुके आपरेशन किया। दरअसल अलवर में घास काटने की मशीन में हाथ आने से छह साल के जसप्रीत का हाथ कट गया था। हथेली अलग हो गई थी। परिजन उसे पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां से उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। यहां डाक्टर प्रदीप गुप्ता की अगुवाई में डॉ आकांक्षा वशिष्ठ, डॉ. हर्षा रेड्डी, साक्षी कश्यप, समृद्धि गुप्ता, दिलप्रीत कौर, शुभम रानी, अनामिका, रुपल, डॉ वंदना मंगल की टीम ने छह घंटे आपरेशन करके हाथ को जोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल ने कटे हाथ को बर्फ में सही तरीके से रखकर भेजा था। इससे उन्हें हाथ जोड़ने में कोई परेशानी नहीं है। क्योंकि हाथ छह घंटे तक कटने के बाद जीवित रखा जा सकता है।



