स्वास्थ्यराजस्थान

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने होली पर शुभकामनाएं दी

जयपुर, 1 मार्च l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद भंवरलाल शर्मा एवं प्रमुख प्रदेश महामंत्री पंडित मधुसूदन शर्मा ने सर्व समाजजनों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के कल्याण की कामना की है l उन्होंने कहा कि देश में सभी समाजों के लोग आपसी सौहार्द एवं सद्भाव के साथ परंपरागत ढंग से रहते और विभिन्न त्योहार मनातेआए हैं तथा एक दूसरे को सहयोग व समन्वय की भावना से कार्य करते रहे हैं l होली, दीपावली एवं अन्य सभी त्योहार हमारे आपसी सद्भाव, सहयोग और समन्वय के प्रतीक हैं और सभी लोग आपस में सहयोग के साथ उसे मानते हैं l यह परंपरा नियमित रूप से बनी रहे इस बाबत संगठन की ओर से सतत प्रयास किया जा रहे है l ध्यान रहे होली, दीपावली सहित विभिन्न सामाजिक पर्व पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रदेश, जिला व उपशाखा स्तर पर विभिन्न सामूहिक आयोजन किए जाते हैं तथा समाजजन मिलकर हर्ष के साथ विभिन्न त्योहार मनाते हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button