राजस्थान

विद्यालयों में शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करें – जैन


बांसवाड़ा,1 अगस्त l राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निचला घंटाला का शुक्रवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार जैन ने निरीक्षण एवं संबलन करते हुए विद्यालय प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश प्रदान किए l
जेन ने नवीनतम विभागीय निर्देशों की अक्षरक्ष पालन सुनिश्चित करते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करने आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए l जैन ने कहा कि विभागीय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यालय के सभी पात्र विद्यार्थियों को मिले इस बाबत प्रभावी निगरानी की जाए तथा विद्यार्थियों को राहत देने हर संभव प्रयास किए जाए l इस अवसर पर कल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन की जानकारी ली गई साथ ही शैक्षिक स्तर की जानकारी और सुधारात्मक प्रयासों पर मार्गदर्शन दिया गया साथ ही डिजिटल प्रवेशोत्सव और CRC नामांकन, वर्कबुक, हरियालो राजस्थान,आधार जनाधार ऑथेंटिकेशन, u dise प्रोग्रेशन शाला दर्पण ऑनलाइन कार्य आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी एवं सुधारात्मक प्रयास बताए गए lकार्यवाहक संस्था प्रधान संजीव शाह ने विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों सहित नवीन शैक्षिक सत्र के प्रवेश उत्सव व अन्य गतिविधियों से संबंधित प्रगति की जानकारी दी l इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ हितेश चंद्र स्वर्णकार ने विद्यालय व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के सुझाव दिए l आर पी विनीत कुमार शुक्ला व व्याख्याता पंकज त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button