खाचरौद उप जेल के सहायक जेल अधीक्षक राणावत 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के निर्देशन में खाचरौद उप जेल के सहायक जेल अधीक्षक राणावत 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक जितेंद्र गोमे निवासी उज्जैन द्वारा दिनांक 31.07.2025 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन में आनंद कुमार यादव को शिकायत की थी कि मेरा साला कनवर सिसौदिया जो उपजैल खाचरोद में बंद है, सहायक जेल अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राणावत मेरे साले को नहीं मारने पीटने के एवज में मुझसे 30,000 रुपए की मांग कर रहा था। आज 01.08.2025 को ट्रैप आयोजित कर सुरेन्द्र सिंह राणावत, सहायक जेल अधीक्षक, खाचरौद को आवेदक से 15,000 रुपए रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों उपजैल खाचरोद, जिला उज्जैन से पकड़ा गया है। टीम के सदस्य डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल
निरीक्षक हिना डावर का.वा.प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक रमेश डावर, आरक्षक उमेश जाटव, आरक्षक नीरज कुमार, कम्प्यूटर टाइपिस्ट अंजलि पुरानीया शामिल थी



