इंदौर संभाग
ओंकारेश्वर में श्रावण मास में महादेव का अनुष्ठान

ओंकारेश्वर, 2 अगस्त l श्रावण मास 11 जुलाई से 9 अगस्त तक ओंकारेश्वर औदीच्य धर्मशाला में सामाजिक बंधुओं द्वारा भगवान महादेव का अनुष्ठान व पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही देशभर से पहुंचने वाले समाज बंधुओ के लिए भोजन प्रसादी (चौका) व्यवस्था की गई है ।
मनीष शर्मा (पटेल) मांगलिया (इन्दौर) मध्य प्रदेश ने बताया कि यह बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन और मां नर्मदा के पूजन से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त करने का एक पुनीत अवसर है! इस पुण्य काल में पार्थिव शिवलिंग का पूजन मानसिक और आध्यात्मिक बल भी प्रदान करता है! उन्होंने समझो से इस धार्मिक पुण्य आयोजन से जुड़ने और लाभ लेने का आग्रह किया है l



