इंदौर संभाग

वर्ष में दो शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने वाला पहला प्रदेश बना मप्र : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर। वर्ष में दो शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने वाला पहला प्रदेश है। वर्ष 2025 दिसम्बर माह का अंतिम सप्ताह भी मप्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से कही।
उन्होंने इंदौर और भोपाल के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को 2047 विजन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। साथ ही उन्होंने इसी सप्ताह में ग्वालियर में उद्योग के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा। साथ ही प्रदेश में 4 नवीन मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल मेट्रो के शुभारम्भ को लेकर प्रदेश वासियों को बधाई भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम समिट 2025 का शुभारंभ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button