राजस्थान

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाएं – रेशम मालवीया

जिला परिषद बांसवाड़ा की विभिन्न समितियो की बैठक संपन्न
बांसवाड़ा, 29 जुलाई l जिला प्रमुख श्रीमति रेशम मालवीया ने कहा है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि इन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण हो तथा इन कार्यक्रमों की सफलता की सुनिश्चित हो सके l श्रीमती मालवीया मंगलवार को जिला परिषद के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न समितियो सामाजिक सेवाएं व सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा समिति वित्त व कराधान स्थाई समिति ,विकास व उत्पादन कार्य समिति, ग्रामीण विकास समिति, प्रशासन व स्थापना स्थाई समिति की बैठको की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रही थी l श्रीमती मालवीया ने विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा विभिन्न कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए l
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार, विभिन्न समितियां के अध्यक्ष एवं सदस्य गण राजेश कटारा, श्रीमती कृष्णा कटारा, हक़रु मईडा, ललित पाटीदार, राजेंद्र जैन, मुकेश भाई, जोरजी भाई, श्रीमती बसंती, श्रीमती राधा, श्रीमती कांता बारिया, श्रीमती सोनल, श्रीमती हकू, श्रीमती लोजी, श्रीमती इंदिरा, श्रीमती मणि, पिंटू चरपोटा, श्रीमती काली, प्रवीण कुमार, श्रीमति सुषमा, नरेश मछार, विभागीय प्रतिनिधि उमेश नेमा, रतनलाल पाटीदार, कैलाश जोशी, निकुंज पंड्या, जितेंद्र जोशी, गिरीश बांसफोड आदि मौजूद रहे l बैठक में महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग प्रारंभिक एवं माध्यमिक, यातायात, पुलिस प्रशासन, साक्षरता, रसद विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विभागीय प्रगति की जानकारी दी l
बैठक में जिला परिषद की समितियो के अध्यक्ष व प्रतिनिधि राजेश कटारा, कृष्णा कटारा, हक़रु मईडा, ललित पाटीदार, राजेंद्र जैन सहित विभिन्न प्रतिनिधियों ने आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व मुद्दों की जानकारी देते हुए राहतकारी निर्देश व कार्रवाई का आग्रह किया l इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी डॉक्टरों की समस्या, मजदूरों के चालान काटने, जिला मुख्यालय पर मजदूरों के ठहराव की व्यवस्था, समाज कल्याण छात्रावास से जुड़े मामले, रसद में डीलरो की नियुक्ति, शिक्षा विभाग में रिक्त पद भरने के मामले और विद्यालय सहित विभिन्न सरकारी भवन व परिसरों के जर्जर भवन आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई l सदस्यो ने जनजाति बहुत बांसवाड़ा जिले के मजदूर वर्ग से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए मानवीय दृष्टिकोण के साथ उन्हें जागरूक बनाने व सहयोग करने का आग्रह किया l
जिला प्रमुख श्रीमती मालवीया ने विभागीय प्रतिनिधियों को सही सूचनाए समय पर देने तथा जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों व समस्याओं के प्रकरण उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके l विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों सहित सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button