राजस्थान

नवभारत साक्षरता के तहत मूल्यांकन आयोजित, बांसवाड़ा में 34621 लर्नर्स ने भाग लिया 

बांसवाड़ा, 15 मार्च l पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर एवं जागरूक बनाने के लिए संचालित नवभारत साक्षरता अभियान के तहत मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बांसवाड़ा जिले के 11 ब्लॉक के 299 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ जिसमें 34621 लर्नर्स ने भाग लिया l मूल्यांकन को लेकर जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जिसके अनुरूप जिले के निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का आयोजन किया गया l

साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशालय से संभागीय पर्यवेक्षक रमेश पुष्करणा ने जिले के मूल्यांकन केंद्र उमावि नरवाली, बामनपाड़ा, पालोदा आदि का निरीक्षण किया तथा मूल्यांकन में भाग ले चुके लर्नर्स से संवाद किया l पुष्करणा ने इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साक्षर होने के साथ डिजिटल जागरूक होना बहुत आवश्यक है और नवभारत साक्षरता अभियान असाक्षरों को साक्षर होने के साथ विभिन्न नवाचारों व तकनीकी से जुड़ी जानकारियां देता है जिससे उसे अपने नियमित कार्यों को स्वयं करने में किसी तरह की परेशानी ना हो l पुष्करणा ने साक्षरता से संबद्ध विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों को लेकर भी जिला साक्षरता अधिकारी निरंजन द्विवेदी एवं सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा से चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बताया कि निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर भी केंद्राध्यक्षों द्वारा आयोजन की बेहतर व्यवस्थाएं कायम की गई और लर्नर्स उत्साह के साथ मूल्यांकन में भाग लेने के लिए पहुंचे तथा अपनी प्रगति का स्वयं आकलन किया l विभागीय स्तर पर गठित निरीक्षण दल प्रतिनिधि जिला साक्षरता अधिकारी निरंजन द्विवेदी एवं केआरपी रोशन जोशी तथा सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा एवं आरपी दिलीप पाठक ने भी विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया l सहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा ने बताया कि जिले में आयोजित मूल्यांकन में 14304 पुरुष एवं 20317 महिलाओं कुल 34621 लर्नर्स ने मूल्यांकन में भाग लिया है l सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा ने बताया कि नवभारत साक्षरता मूल्यांकन के तहत आनंदपुरी ब्लॉक में 3502, अरथुना ब्लॉक में 2872, बागीदौरा ब्लॉक में 3808, बांसवाड़ा ब्लॉक में 5216, छोटी सरवन ब्लॉक में 3400, गांगड़तलाई ब्लॉक में 2921, गढ़ी ब्लॉक में 3260, घाटोल ब्लॉक में 3022, कुशलगढ़ ब्लॉक में 2547, सज्जनगढ़ ब्लॉक में 2667 तथा तलवाड़ा ब्लॉक में 1406 लर्नर्स ने मूल्यांकन में भाग लिया l

नवभारत साक्षरता मूल्यांकन को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गढ़ी श्रीमति सुमन द्विवेदी, तलवाड़ा रघुनंदन वर्मा, बांसवाड़ा सुशील जैन, बागीदौरा श्रीमती रेखा रोत, अरथूना श्रीमती माया सैमसन, घाटोल केशव बामनिया, सज्जनगढ़ रुपजी बारिया, कुशलगढ़ अब्दुल शाहिद शेख, आनंदपुरी अमरचंद बुनकर, छोटी सरवन लक्ष्मणसिंह मईडा, गांगड़तलाई इंसाफखान जई व एसीबीईओ धनजी डामोर ने मूल्यांकन की विभिन्न व्यवस्थाओं का बेहतर प्रबंधन किया l जिले के विभिन्न ब्लॉक के समन्वयक भगवतीलाल खाट, दीपक शाह, अशोक मईडा, दीपक निनामा, भूरालाल कटारा, लक्ष्मणलाल, अंबालाल मईडा, संजय कुमार पाठक, महेंद्र सिंह सिसोदिया, नानूलाल चरपोटा, बाबूराम मसार आदि ने मूल्यांकन व्यवस्था कार्य संचालन सहयोग किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button