उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के समापन पर ध्वज सौंपा

-विश्व उपभोक्ता दिवस पर “सुरक्षित उत्पाद आश्वस्त उपभोक्ता” विषयक चर्चा
जयपुर, 15 मार्च l विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के अवसर पर देशभर में सरकारी एवं गैर सरकारी तौर पर उपभोक्ता दिवस के आयोजन संपन्न हुए l इस वर्ष “सुरक्षित उत्पाद आश्वस्त उपभोक्ता” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद खरीदने एवं स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदारी के प्रति आश्वस्त होने का संदेश दिया गया l
इस मौके पर देश के आमजन को उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देकर उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सचेत करने के लिए कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया एवं भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सीसीआई) के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 पर सफल समापन के मौके पर यात्रा का ध्वज डॉ शर्मा ने न्यायमूर्ति ए. पी. साहीजी, अध्यक्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग तथा सुमित गोदारा, उपभोक्ता मामलात मंत्री, राजस्थान सरकार को प्रदान किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति देवेंद्र कच्छावा, अध्यक्ष एससीडीआरसी तथा अंबरीश कुमार, आईएएस, सचिव उपभोक्ता मामले भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपभोक्ताओं से आव्हान किया कि वे बाजार व्यवस्था में अपने हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए जागरूक बने तथा अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए वस्तु एवं सेवा का चयन करे ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या या परेशानी ना हो l


