राजस्थान

चिड़ियावासा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर, श्रमदान एवं अन्य समाज सेवा गतिविधियों का आयोजन

बांसवाड़ा, 16 मार्च lराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिडियावासा में सात दिवसीय विशेष शिविर अशोक पंड्या ,तोलाराम निनामा एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि,भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या,जितेंद्र पंड्या के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ । अध्यक्षता प्राचार्य विजय कृष्ण वैष्णव ने की । कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र जैन ने सात दिवसीय शिविर की जानकारी प्रदान की । प्राचार्य विजय कृष्ण वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर की उपादेयता , सेवा ,स्वच्छता एवं छात्रों को धूम्रपान से दूर रहने मार्गदर्शन दिया । इस अवसर पर कक्षा 12 के स्वयं सेवक उपस्थित थे । सुरेश मीणा ने छात्रों को यातायात जागरूकता के बारे जानकारी दी । समस्त अतिथियों ने छात्र छात्रा को अच्छे अनुशासित जीवन जीने ,सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्य रजनी पारंगी, श्रुति शर्मा,पूनम रावत ,मोहन लाल निनामा, नारायण लाल निनामा, शीतल पुरोहित के विचार व्यक्त किए। संचालन मनीष कुमार पटेल ने किया । आभार रजनी पारंगी ने व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button