भारत माता बस्ती में भारतीय नव वर्ष मनाने बैठक संपन्न

बांसवाड़ा, 16 मार्च l बांसवाड़ा शहर के भारत माता बस्ती क्षेत्र रातीतलाई, श्याम कॉलोनी तथा गणेशपुरी नई आबादी की भारतीय नव वर्ष संवत 2083 को श्रद्धा एवं हर्षोल्लाह से मनाने के लिए बैठक रातीतलाई शिव शक्ति मंदिर में शनिवार को डॉ महिपाल सिंह राव के आतिथ्य में तथा जयंत द्विवेदी और रमेश बृजवासी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।
बैठक में जयंत द्विवेदी ने भारत माता बस्ती में 16 मार्च से 18 मार्च तक राती तलाई , श्याम कॉलोनी और नई आबादी में प्रात काल प्रभात फेरी निकालने तथा 19 मार्च को रघुनाथ मंदिर पिपली चौक से विशाल प्रभात फेरी , सायं काल दीपदान और आतिशबाजी तथा रात्रि में विशाल गरबा रास की जानकारी दी ।
अरविन्द चौबीसा ने सेवा बस्ती में स्वास्थ्य जांच शिविर , नव वर्ष स्वागत समिति के डॉ दीपक द्विवेदी ने 18 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल वाहन रैली की जानकारी रखी ।
बैठक का संयोजन युगल उपाध्याय ने किया तथा आभार पंकज मालोत ने व्यक्त किया। बैठक में डॉ महिपाल सिंह राव ,डॉ हितेश स्वणकार, विजय कृष्ण वैष्णव , लोकेंद्र वैष्णव , अरविंद चौबीस, संजय गुप्ता , सुनील दोसी, सब्बल सिंह सजवान, वासुदेव पंड्या , निलेश भोई, आशीष तलोदिया ,भुवनेश्वरी मालोत, रेखा कंसारा, ललित जोशी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी लक्ष्मीकांत भावसार ने दी।



