राजस्थान

डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में सफलता के साथ पूर्ण हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा, समापन 15 मार्च को दिल्ली में

जयपुर, 14 मार्च l देश के आमजन को उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देकर उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सचेत करने के लिए कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया एवं भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सीसीआई) के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में सफलता के साथ पूर्ण हुई l यात्रा का समापन 15 मार्च रविवार को दिल्ली में आयोजित समारोह के साथ होगा जिसमें देश के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी शामिल होंगे l देश के हर कोने में उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देने के लिए प्रारंभ की गई इस यात्रा ने देश के उपभोक्ताओं को अपने हितों के प्रति जागरूक बनने और स्वयं की सुरक्षा खुद सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है l यात्रा देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के हर क्षेत्र में आम उपभोक्ता तक पहुंची है l
देश में अपनी तरह की जागरूकता संदेश देने वाली इस यात्रा की शानदार सफलता कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा के कुशल नेतृत्व का परिणाम रही है जिन्होंने देश भर में 17000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर लगभग 200 शहरों में उपभोक्ता जागरूकता को लेकर संवाद, संपर्क और बैठकों का आयोजन किया एवं बैठकों को संबोधित किया तथा लोगों को अपना अधिकारों के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया l
डॉ शर्मा की इस यात्रा के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में कई स्थानों का जागरूकता आयोजन संपन्न हुए जिसमें आमजन को अपने अधिकारों व कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही हॉल मार्किंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों की भी जानकारी मिली l डॉ शर्मा की इस यात्रा के दौरान सीसीआई के वाइस चेयरमैन डॉ अरुण कुमार, सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या, सीसीआई के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम सेल्वराज सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और क्षेत्रवार, राज्यवार संगठन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा के साथ मौजूद रहे तथा विभिन्न आयोजनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया l आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों व कर्तव्य के प्रति सजग बनाने के इस अभियान को केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलात मंत्रालय तथा विभिन्न राज्यों के उपभोक्ता मामलात मंत्रालय की ओर से भी व्यापक सकारात्मक सहयोग दिया गया और विभिन्न आयोजनों में प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता सुनिश्चित की गई l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button