उज्जैन में आठ से ज्यादा किन्नरों का हुआ पट्टाभिषेक


उज्जैन। इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की सिंहस्थ 2028 से संबंधित उज्जैन के शिवांजलि गार्डन में हुई बैठक के उपरांत इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा कि आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने विभिन्न प्रदेशों से आए किन्नर संतो का महामंडलेश्वर एवं श्रीमंत की उपाधि देकर उनका पट्टाभिषेक किया। चांदी के शंकर से दुग्ध अभिषेक एवं केसरिया साल एवं पुष्प वर्षा के साथ वैदिक मंत्र के बीच यह विधि संपन्न की गई।
सूरत से दिलीपनंद गिरी को महामंडलेश्वर, महाकालीनन्द गिरी तेलंगाना से महामंडलेश्वर, कामाख्या नंद गिरी राजस्थान सीतारमण को महामंडलेश्वर, गड़ी मानिकपुर प्रतापगढ़ यूपी रेखानंद गिरी महामंडलेश्वर,
नंदिनीनन्द गिरी गुजरात श्री महंत,गणेशानंद गिरि अकोला महाराष्ट्र श्री महंत सहित, सुनहरी नंद गिरी इंदौर, आकांक्षा नंद गिरी, गुंजन नंद गिरी, अलोपी नंद गिरी एवं खुशीनंद गिरी को श्री महंत बनाया गया।



