राजस्थान

अपने हितों के लिए जागरूक बने और सुरक्षित रहें – डॉ अनंत शर्मा 

जयपुर, 8 फरवरी l भारतीय उपभोक्ता परीसंघ सीसीआई के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा ने कहा है कि उपभोक्ता अपने हितों के प्रति जागरूक बने तभी बाजार व्यवस्था में उनके हितों का संरक्षण संभव है देश में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए शुरू हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा अब उत्तर व पश्चिम भारत से गुजर कर दक्षिण भारत होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों में चल रही है l डॉ शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा 15 राज्यों का सफर पूरा कर देश के कई शहरों में उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दे चुकी है l डॉ शर्मा की यात्रा का देश भर में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है l यात्रा के दौरान देशभर में भारतीय उपभोक्ता परीसंघ से जुड़े संगठन प्रतिनिधि उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और आमजन की इस यात्रा के प्रति रुचि के मद्दे नजर यह कारवा सफलता के साथ आगे बढ़ता जा रहा है l अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ अनंत शर्मा ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 24 दिसंबर को नई दिल्ली में अपनी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा प्रारंभ की थी और यह यात्रा 15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस पर नई दिल्ली में पहुंचकर पूर्ण होगी लेकिन इससे पूर्व यह यात्रा देश के सभी राज्यों और सैकड़ो शहरों से होकर गुजरते हुए आम आदमी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने रहने का संदेश देगी l

देशभर में यात्रा के दौरान आयोजित विभिन्न संवाद, संपर्क एवं संगठन कार्यक्रम में उपभोक्ता जागृति का संदेश दिया जा रहा है l यात्रा के दौरान उपभोक्ता संगठनों के कार्यक्रम और गतिविधियों के साथ स्कूल, कॉलेजों तथा सामूहिक विभिन्न आयोजनों में आम उपभोक्ता की भागीदारी से यात्रा की सफलता का संदेश मिल रहा है l सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव एवं उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि यात्रा का चौथा चरण चल रहा है और यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है तथा विभिन्न आयोजनों को देश भर के उपभोक्ता आंदोलनकारीयो की मांग के मद्देनजर पुनः निर्धारित किया गया है जिसके तहत कई नए शहरों को भी यात्रा के दौरान जोड़ा गया है l उन्होंने बताया कि यह यात्रा 14 मार्च को चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचेगी l विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को यात्रा का समापन दिल्ली में होगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button