राजस्थान

नवभारत साक्षरता के तहत विभिन्न आयोजन

बांसवाड़ा, 7 फरवरी l नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLN(fundamental literacy and numeracy)DAY के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालिया में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम कीअध्यक्षता प्रधानाचार्य रितेश जैन ने करते हुए नवभारत साक्षरता बिहार की मूल भावना से अवगत कराया तथा बताया कि पूर्व में शिक्षा से वंचित रहे सभी प्रतिनिधि इस अभियान के माध्यम से न केवल साक्षर बनेंगे बल्कि वर्तमान परिस्थितियों के जागरूकता का भी संचार होगा l साक्षरता प्रभारी राजेंद्र सोलंकी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी l कार्यक्रम में जूनियर वर्ग (6 to 8) , सीनियर वर्ग (9to12) व लर्नर प्रतिभागियों ने भाग लिया l निर्णायक समिति में मातु सिंह मीणा व रोहित मीणा का योगदान रहा l मंच संचालन जितेंद्र व्यास एवं सुश्री लीना सोतानी ने किया l विभिन्न आयोजनों में जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः प्रज्ञा , सुहानी ,अभिलाषा रहे l सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय क्रमशः दीपिका , सोनल , सुमित रहे l इस अवसर पर प्रधानाचार्य जैन द्वारा सस्वर मधुर कंठ से काव्यपाठ किया गया l अंत में आभार प्रदर्शन हरीश ठाकुर के द्वारा किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button