राजस्थान

ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक संपन्न, यूजीसी प्रकरण का समाधान करे सरकार

सर्वे भवन्तु सुखिन की सोच रखते है ब्राह्मण प्रतिनिधि – एस डी शर्मा
जयपुर, 7 फरवरी l आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जयपुर के होटल एस जी आई में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एसडी शर्मा पूर्व अध्यक्ष, राज.देवस्थान विभाग
की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में देशभर के 30 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. डी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि पुरातन काल से सर्वे भवंतु सुखिन की सोच के अनुरूप कार्य करते रहे हैं और समाज प्रतिनिधियों में बिना किसी भेदभाव के सभी को सहयोग देने का कार्य किया है l उन्होंने कहा कि ऐसे प्रावधान जो सभी के हित में हो उन्हें सोच विचार कर लागू किया जाना चाहिए ताकि किसी विषय विशेष को लेकर किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं हो ओर समाज में समन्वय बना रहे l उन्होंने कहा कि देश के युवा आपस में मिलजुल कर राष्ट्र निर्माण और विकास में सहभागी बने ऐसे कार्यक्रम व योजनाओं को प्रोत्साहित करने तथा ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए l
फेडरेशन महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि बैठक में यूजीसी प्रकरण पर विचार विमर्श कर आमजन की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और इस प्रकरण का समाधान करने का आग्रह किया गया l बैठक में कहां गया कि देश की भावी पीढ़ी आपस में सौहार्द के साथ रहे इस बाबत सारी व्यवस्थाए सोच समझकर सुनिश्चित की जाए ताकि इस देश में सद्भाव का वातावरण बना रहे l
राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी ने बताया कि सभी राज्यों में आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के संगठन को मजबूत करने एवं यूजीसी प्रकरण के समाधान के लिए देशभर से आए प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी । बैठक में राजस्थान के साथ अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया जिनमें रघुरमाया, लक्ष्मीनारायण, सुरेश द्विवेदी, पंकज मिश्रा, रविंद्रन, रमेश ओझा, आर डी शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रभात मिश्रा, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीमती एन मालिनी, सूर्यकांता, श्रृद्धा सारंगी, कविता मिश्रा, कीर्ति द्विवेदी आदि शामिल रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button