हमारे धर्म-कर्म और समृद्ध परंपराओं से युवाओं को अवगत करवाए – केसरीचंद शर्मा

ब्रह्मघोष न्यूज लेटर का लोकार्पण
जयपुर. 31 दिसंबर l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद भंवरलाल शर्मा ने कहा है कि हमारे धर्म, कर्म, ज्ञान, संस्कृति, समृद्ध परंपरा और गौरवशाली उपलब्धियां से युवाओं व भावी पीढ़ी को अवगत करवाए ताकि वे सनातन से संबंध व्यवस्थाओं को आगे बढ़ा सके l पंडित शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में प्रारंभ किए गए ब्रह्मघोष न्यूज लेटर के डिजिटल संस्करण का लोकार्पण करते हुए संबोधित कर रहे थे l ब्रह्मघोष न्यूज लेटर के डिजिटल संस्करण के लोकार्पण पर महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री पंडित डॉ मधुसूदन शर्मा एवं न्यूज लेटर के प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप द्विवेदी भी मौजूद रहे l पंडित शर्मा ने कहा कि हमारे संस्कार और संस्कृति हमारी विशिष्ट पूंजी है और यह हमारे किशोर व युवाओं तक पहुंचाना हमारा दायित्व है l उन्होंने कहा कि ब्रह्मघोष न्यूज लेटर के माध्यम से महासभा की गतिविधियों व कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार प्रसार का मार्ग प्रशस्त होगा तथा इसमें संगठन से संबंधित सूचनाओं को भी दिया जाएगा ताकि संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बना रहे l महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री पंडित डॉ मधुसूदन शर्मा ने कहा कि संगठन स्तर पर आपसी नियमित संवाद के उद्देश्य से ब्रह्मघोष न्यूज लेटर के नियमित डिजिटल संस्करण प्रारंभ किया गया है और महासभा के व्हाट्सएप न्यूज़ चैनल के माध्यम से नियमित सूचनाओ का संकलन व प्रसारण किया जाएगा ताकि संगठन गतिविधियों के प्रति सभी अवगत हो सके l उन्होंने महासभा के सभी जिला अध्यक्ष व संगठन पदाधिकारी से आग्रह किया कि वह अपने नियमित गतिविधियों के बारे मे ब्रह्मघोष न्यूज लेटर के ईमेल आईडी पर सूचना भेजें ताकि उनका प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण व प्रकाशन संभव हो सके l ब्रह्मघोष न्यूज लेटर के प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि डिजिटल संस्करण में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही ब्राह्मण धर्म, कर्म, संस्कार, संस्कृति, पूजा-पाठ, पंचांग सहित विभिन्न उपयोगी जानकारी, ज्योतिष व आयुर्वेद संबंधित उपयोगी सूचनाओं व हमारे पुरातन ज्ञान के बारे में जानकारी को प्रभावी ढंग से देने का प्रयास किया जाएगा l



