देश-विदेश

कुरुक्षेत्र में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शनिवार प्रातः प्रारंभ हुई l बैठक के आरंभ में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश शर्मा हिमाचल प्रदेश ने मंगल पाठ पढ़कर कार्यक्रम के शुभारंभ का उद्घोष किया l राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम के आरंभ में बैठक मैं आए हुए सभी संभागीयो का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा व गतिविधियों को प्रस्तुत करने के लिए अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति को आमंत्रित किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर ज्योति ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान जो उपलब्धियां दर्ज की है उनकी सूचना ग्रुप में भेजी गई है और प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है l उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों से जुड़े हुए प्रकरणों को लेकर विचार व्यक्त किए l
एडवोकेट केशव राव कोंडापल्ली ने विगत साल के आय व्यय विवरण को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला l आरंभ कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकता के सशक्तिकरण पर बल दिया l
इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एन मालिनी ने भी विचार व्यक्त किया l कार्यक्रम के आरंभ में हरियाणा ब्राह्मण समाज क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कुरुक्षेत्र में आए हुए अभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कि हरियाणा ब्राह्मण समाज की और से आयोजन में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button