हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण समाजजन देश को दिशा देने का फैसला करेंगे


-ब्राह्मण फेडरेशन के दिग्गज जुटे दो दिवसीय बैठक के लिए कुरुक्षेत्र में
कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि सभा की चार और पांच अक्टूबर को हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला में होने जा रही बैठक में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के ब्राह्मण क्षत्रप कुरुक्षेत्र पहुंचना प्रारंभ हो गए हैं l शुक्रवार को ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री पदमप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशव राव कोंडापल्ली, वरिष्ठ पदाधिकारी यशपाल तिवारी, शेखर शुक्ला, सुरेश शर्मा, एन मालिनी, राजन उन्नी, सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कई राज्यों के प्रादेशिक प्रभारी व राज्य संगठनों के अध्यक्ष कुरुक्षेत्र पहुंचे और उन्होंने आगामी दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया l कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियां पूर्ण हो गई है तथा देश भर से आने वाले ब्राह्मण प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए कुरुक्षेत्र के समाजजन तैयार है lध्यान रहे ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन देश के ब्राह्मण समाज जनों का अग्रणी एवं प्रभावी संगठन माना जाता है l संगठन की ओर से ब्राह्मण समाज जनों के हितो के संरक्षण हेतु नियमित रूप से प्रयास किया जा रहे हैं और संगठन के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी दर्ज की गई है l
स्थापना के चार दशक से अधिक पूर्ण कर चुका ब्राह्मण फेडरेशन देश के लगभग तीस राज्यों में अपना दखल रखता है l सभी राज्यों के क्षेत्रीय संगठन फेडरेशन से संबद्ध है और राज्य संगठनों से संबद्ध जिला संगठनों की नेटवर्किंग होने से देश भर के ब्राह्मण बंधु फेडरेशन से जुड़े हुए हैं l



