उज्जैन समाचार

उज्जैन में सात अलग-अलग स्थानों से निकलेगा पथ संचलन, 20 हजार स्वयंसेवक होंगे शामिल


संघ शताब्दी वर्ष: उज्जैन में 5 अक्तूबर को निकलेगा पथ संचलन

सभी जगह एक साथ सायं 4 बजे शुरू होगा संचलन, तैयारियां पूरी

उज्जैन 3, अक्तूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी पर्व के साथ ही शुरू हो गया हैl विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर , रविवार को उज्जैन महानगर में भव्य पथ संचलन निकालने की तैयारियां पूरी हो गई है। सात अलग-अलग नगर से स्वयंसेवक निर्धारित मार्गों से अनुशासनबद्ध संचलन करते हुए शहरवासियों को एकता, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का संदेश देंगे। सात स्थानों (नगर) से निकलने वाले ऐतिहासिक संचलन में लगभग 20 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने का अनुमान है l प्रत्येक नगर से 3 हजार के आस-पास स्वयंसेवक संचलन में निकलेंगेl सभी स्थानों से संचलन के निकलने का समय सायं 4 बजे रहेगाl संचलन के पूर्व संघ के वरिष्ठ अधिकारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगेl इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और पेशेवर क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगेl संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकलने वाले पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों और शहरवासियों में उत्साह का वातावरण है। मार्गों की सफाई, यातायात व्यवस्था और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

प्रत्येक नगर का अलग संचलन मार्ग

केशव नगर का संचलन देवास गेट स्थित पुराना माधव कॉलेज मैदान से प्रारंभ होकर मालीपुरा, दौलतगंज, महाकाल चौराहा, गुदरी, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, बड़ा सराफा, सतीगेट, नई सड़क और आर्यसमाज मार्ग से होते हुए पुनः माधव कॉलेज पर सम्पन्न होगा। संचलन कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित अमर डब्बावाला, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा युवा अध्यक्ष करेंगे एवं अशोक सोहनी जी, वरिष्ठ स्वयंसेवक का उद्बोधन रहेगा l

विक्रमादित्य नगर का संचलन क्षीरसागर मैदान से होकर घाटी, नई सड़क, तेलीवाड़ा, गीता कॉलोनी, बियाबानी चौराहा और मेट्रो टॉकीज मार्ग से निकलकर पुनः क्षीरसागर मैदान पहुंचेगा। राकेश जी वर्मा, अध्यक्ष आदिवासी मांझी समाज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं शम्भू प्रसाद गिरी, अखिल भारतीय सह संयोजक, ग्राम विकास स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगेl

मधुकर नगर का संचलन पीपलीनाका चौराहे के समीप गुमानदेव मैदान से शुरू होकर जाट धर्मशाला, गांधी नगर, फल मंडी, पिपलिनाका होते हुए पुनः गुमानदेव मैदान पर समाप्त होगा। महंत श्री विशाल दास जी महाराज, निर्वाणी अखाड़ा एवं अध्यक्ष,अखिल भारतीय संत समिति जिला उज्जैन अध्यक्षता करेंगे एवं गोपाल देराड़ी जी, प्रांत कार्यकारिणी निमंत्रित सदस्य वक्तव्य देंगे l

सुदर्शन नगर का पथ संचलन सेंट पॉल स्कूल के सामने वाले मैदान से प्रारंभ होकर आगर रोड, 5 नम्बर नाका, बापू नगर, कानीपुरा रोड, मक्सी रोड से होता हुआ वापस सेंट पॉल स्कूल पर पहुंचेगा। अवतार सिंह जी अरोरा , पेट्रोल पम्प व्यवसायी, कानीपुरा रोड कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं विक्रम रघुवंशी जी, प्रांत धर्म जागरण संयोजक उद्बोधन देंगेl

माधव नगर का पथ संचलन दशहरा मैदान से निकलकर सुराना पैलेस, सेठिनगर, लक्ष्मीनगर, अशोक नगर, सांदीपनि चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, लिनन शोरूम से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पर सम्पन्न होगाl अकृत जैन, चार्टर्ड एकाउंटेंट, वर्तमान अध्यक्ष – इंस्टिट्यूट आफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उज्जैन शाखा अध्यक्षता करेंगे एवं गिरीश जी, इंदौर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे l

राजेन्द्र नगर का मार्ग शास्त्री नगर मैदान से प्रारंभ होकर शांति नगर, न्यू इंदिरा नगर, सिंधी कॉलोनी होते हुए पुनः मैदान पर समाप्त होगा। डॉ. ऋद्धि खण्डेलवाल, संचालक वृद्धि डायग्नोस्टिक, फ्रीगंज उज्जैन अध्यक्षता करेगी एवं दिनेश जी गुप्ता प्रांत संयोजक, सद्भाव कार्य स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे l

कालिदास नगर का संचलन श्री गुरुजी खेल प्रशाल( स्पोर्ट्स एरीना, महानंदानगर) से होकर महानंदा नगर कॉम्प्लेक्स, अलकनंदा नगर, जवाहर नगर और ट्रेजर बाजार मार्ग से होता हुआ पुनः खेल प्रशाल पर समाप्त होगा। श्री रमन सिंह सिकरवार जी, रिटायर्ड DIG, वसंत विहार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं श्री चेन राम जी जैन, प्रांत सह संयोजक, घुमंतू कार्य उद्बोधन देंगेl जानकारी ने ओजस व्यास, प्रचार प्रमुख, उज्जैन महानगर प्रचार विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button