ANVAKRIT -2.0 का आयोजन आज से NFSU कैंपस नई दिल्ली में


नई दिल्ली, 11 फरवरी l नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में नेशनल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कंपीटीशन का आयोजन बुधवार से नई दिल्ली कैंपस में किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से एनएफएसयू के विद्यार्थी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं l इस नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए विभिन्न स्तरों पर क्रमवार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और देशभर के चयनित विद्यार्थी नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं l एनएफएसयू के दिल्ली कैंपस में नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए पहुंचे सभी विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था तथा आयोजन के बेहतर प्रस्तुतीकरण की तैयारी की गई है l भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं डिजी आलोक रंजन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति नवीन सिन्हा, जॉइंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस संजय त्यागी एवं NFSU गांधीनगर के वाइस चांसलर पद्मश्री डॉ जे एम व्यास के सानिध्य में बुधवार सुबह 11 बजे नेशनल कंपटीशन का उद्घाटन कार्यक्रम NFSU के देहली कैंपस सैक्टर 3, रोहिणी में होगा उसके बाद प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियां प्रारंभ होगी l
नेशनल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कंपीटीशन के तहत प्रथम चरण में कैस फाइल इन्वेस्टिगेशन के तहत 10 से 20 जनवरी के बीच प्रतियोगिता का संचालन किया गया जिसमें चयनित संभागियों ने 23 व 24 जनवरी को पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से द्वितीय चरण में भाग लिया l द्वितीय चरण में चयनित संभागी 11 से 13 जनवरी तक NFSU के नई दिल्ली कैंपस में आयोजित नेशनल कंपीटीशन के अंतिम चरण ऑन कैंपस क्राइम सीन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं l ध्यान रहे शिक्षा के नवीनतम नवाचार फॉरेंसिक साइंस एवं साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में युवाओं की रुचि अब नियमित रूप से बढ़ती जा रही है l यह दोनों विषय युवाओं को कुछ नवीन करने के साथ ही किसी भी मामले की तह तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं इन क्षेत्रों में अध्ययन की प्रक्रिया के दौरान भी युवाओं को नई तकनीकी और नवीनतम सुविधाओं से रूबरू होने और उनके उपयोग का भी अवसर मिलता है जिससे युवाओं की इस क्षेत्र में भागीदारी नियमित रूप से बढ़ती जा रही है l नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के देशभर में कई कैंपस बने हुए हैं जहां प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होती है l



