राजस्थान

जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें – रेशम मालवीया 

जिला परिषद की विभिन्न समितियो की बैठक आयोजित

बांसवाड़ा, 19 सितंबर l जिला परिषद बांसवाड़ा की विभिन्न स्थाई समितियो सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय, शिक्षा, ग्रामीण विकास, विकास एवं उत्पादन, वित्त एवं कराधान आदि की बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार की मौजूदगी में संपन्न हुई l बैठक में जिला परिषद की विभिन्न समितियां के सदस्यगण देवेंद्र त्रिवेदी, राजेश कटारा, गौतमलाल राणा, नरेश मछार, श्रीमती इंदिरा, कांता बारिया, श्रीमती बसंती, श्रीमती मणि, श्रीमती लोजी, जोरजी भाई, धीरजमल शाहिद विभिन्न विभागों के अधिकारी का मौजूद रहे l इस मौके पर जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों व कार्यक्रमों को लेकर जन प्रतिनिधियों को समय पर सूचना दी जाए ताकि वह क्षेत्र से संबंधित मुद्दों की जानकारी दे सके l उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों टीएडी छात्रावास संचालन, यातायात व्यवस्था, रसद वितरण, मौसमी बीमारियां, आवास योजना, महानरेगा, स्वच्छ भारत, कृषि विस्तार कार्यक्रम, सहकारिता, पशुपालन, शिक्षा आदि से जुड़े विषयों को लेकर अधिकारियों को योजनाबद्ध कार्य समय पर पूर्ण करने निर्देश दिए l बैठक में जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता देवेंद्र त्रिवेदी, राजेश कटारा, गौतमलाल राणा, नरेश मछार, श्रीमती इंदिरा, कांता बारिया, श्रीमती बसंती, श्रीमती मणि, श्रीमती लोजी, जोरजी भाई, धीरजमल आदि ने अपने क्षेत्र से संबंध मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा विकास योजनाओं को गति देने का आग्रह किया l मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार ने विभिन्न विभाग के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा जन समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ समय पर करें lबैठक में जिला साक्षरता अधिकारी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समस्त जनप्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग का आग्रह किया l बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि रामकरण योगी, निकुंज पंड्या, गिरीश बांसफोड आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button