उपभोक्ताओं को जागरूक व सशक्त बनाएं डॉ. अनंत शर्मा
उपभोक्ता महासंघ राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

जयपुर, 29 जून l अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय कई उपभोक्ता समितियां में प्रतिनिधित्व कर उपभोक्ता का मजबूती से पक्ष रखने वाले, सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के संस्थापक व प्रदेश मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा ने कहा है कि देश और प्रदेश में सक्रिय उपभोक्ता संगठन एवं उनके प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को जागरूक बनाएं तथा उन्हें अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति सचेत करें ताकि वह सशक्त बने तथा शोषण की स्थिति में अपना प्रतिरोध दर्ज कर सके l डॉ शर्मा रविवार को जयपुर में गंगवाल पार्क में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे l वर्ष 1992 में डॉ शर्मा की पहल पर स्थापित उपभोक्ता महासंघ अपनी स्थापना के बाद से उपभोक्ता हितों के संरक्षण व उपभोक्ताओं में जागरूकता का संचार करने के लिए जुड़ा हुआ है l डॉ शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता कानून में व्यापक बदलाव हुए हैं और प्रभावी राहतकारी व्यवस्थाएं हुई है, इनके बारे में हमे उपभोक्ताओं को जानकारी देने की आवश्यकता है, इसके लिए प्रभावी अभियान चलाए l उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं व शोषण के मामलों में भी उपभोक्ताओं को राहत के लिए कंज्यूमर हेल्पलाइन सहित उपभोक्ता मंचों में राहत के लिए प्रयास करने संगठन प्रतिनिधि मार्गदर्शन देकर सहयोग का प्रयास करें l उन्होंने कहा कि उपभोक्ता महासंघ उपभोक्ताओं की सशक्त आवाज रही है और इसे भविष्य में भी बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा l
महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐतिहासिक उपलब्धियां के साथ उपभोक्ता हेतु के लिए सतत प्रयासत उपभोक्ता महासंघ की गौरवशाली परंपराओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने वे पूरा प्रयास करेंगे l
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है तथा समस्त जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जुलाई माह में कर दी जाएगी l उन्होंने बताया कि मुख्य संरक्षक डॉ शर्मा के मार्गदर्शन में संगठन आगामी कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाकर अग्रिम अभियान प्रारंभ किया जाएगा l बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों सहित प्रदेश कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारी ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए l



